फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानः नोट पर कुछ लिखा तो ‘रुपए’ गए काम से

Fri, 22 Nov 2013 03:33 PM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपकी करेंसी (नोट) पर कुछ लिखा हुआ है तो उन्हें जल्द बदल दें। नए नियमों के तहत 1 जनवरी के बाद इस तरह की करेंसी को बैंक नहीं लेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, नोटों पर नाम और नंबर समेत अन्य बातें लिख देने से हर साल बैंक को करोड़ों रुपयों का नुकसान होता है। इससे बचने के लिए आरबीआई ने बैंकों को 1 जनवरी 2014 के बाद लिखी हुई करेंसी नहीं लेने का निर्देश दिया है।

पीएफ जमा राशि पर मिलेगा ज्यादा ब्याज!

नतीजतन ऐसे नोट 1 जनवरी से बेकार हो जाएंगे। दूसरी ओर, जिन लोगों के पास लिखावट वाले नोट हैं वे उन्हें 31 दिसंबर 2013 तक किसी भी बैंक में जाकर दे सकते हैं। इसके बदले में वे नए नोट प्राप्त कर सकते हैं। आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लिखावट वाली करेंसी आती है तो उसे अपने पास रोक लें, ग्राहक को न दें। साथ ही लिखावट वाले नोटों के बदले में नए नोट दे दें।
विज्ञापन


अब चीनी की बारी, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

आरबीआई की ओर से निर्देश मिल गए हैं। फिलहाल बैंकों को लिखावट वाली करेंसी बदलने और ग्राहकों को नहीं देने को कहा गया है। साथ ही 1 जनवरी के बाद लिखावट वाले नोट नहीं लेने का आदेश दिया है। नोटों पर कुछ लिख देने से हर साल बैंकों को करोड़ों का नुकसान होता है।
विज्ञापन


ये देश के 10 सबसे बड़े दानवीर

बैंक भी नहीं हैं पीछे
करेंसी पर लिखावट के मामले में बैंक भी आम लोगों से पीछे नहीं हैं। बैंक क्लर्क गिनती याद रखने के लिए नोटों के ऊपर अक्सर नंबर लिख देते हैं।

वोडाफोन ने लगाया 4,000 करोड़ का दांव

ऐसे उम्र कम होती है
आप भले ही शौकिया तौर पर करेंसी पर कलम चलाते हों, लेकिन इस शौक से नोट खराब होता है और उसकी उम्र कम हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार जो करेंसी 20 साल तक चलनी चाहिए वो कुछ भी लिख देने से दो या तीन साल में ही खराब हो जाती है। इसके कारण हर साल आरबीआई को खराब नोटों की जगह भारी संख्या में नए नोट जारी करने पड़ते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें