फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में दूल्हे के बजाय पहुंची लाश

Mon, 24 Nov 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ महानगर के हाथीपुल नादर महल इलाके में रहने वाले ब्राइट कारोबारी की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई और उसकी लाश उसकी होने वाली ससुराल के पास फेंक दी गई। शनिवार देर रात से लापता युवा कारोबारी की लाश, तड़के ससुराल के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घंटों पड़ताल के बाद परिवार ने एक साथी कारोबारी पर शक जताया है। पुलिस ने फिलहाल तीन लोग हिरासत में ले लिए हैं। पुलिस कहानी में लव ट्रायंगल से जोड़कर देख रही है।

नादर महल निवासी मुन्नन खां के दो बेटों में छोटा मो. इफ्तिकार (25) घर में ही ब्राइट का कारखाना चलाता था। उसकी उस्मानपाड़ा चौड़ी नाली इलाके में शादी तय हो गई थी और 25 दिसंबर को निकाह होना था।
विज्ञापन

विज्ञापन

ससुराल से चंद कदम दूर नाली में लाश

शनिवार देर रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद इफ्तिकार घूमने जाने की कहकर निकला। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने आधी रात के बाद उसकी खोज शुरू की। मगर कहीं सुराग नहीं मिला। इसी बीच रविवार सुबह छह बजे लोगों ने चौड़ी नाली इलाके में इफ्तिकार की लाश ससुराल से चंद कदम दूरी पर नाली के सहारे पड़ी देखी। उसका गला रेता गया था।

कुछ ही देर में खबर उसके घर पहुंच गई। रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन पुलिस ने शव को वहां से हटाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। घंटों जांच पड़ताल के बाद पिता ने रईस नाम के इफ्तिकार के साथी कारोबारी से कुछ पुराना विवाद बताया। इस आधार पर पुलिस ने तीन लोग हिरासत में ले लिए, जिनसे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।

साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस होने वाली ससुराल में लाश मिलने पर लव ट्रायंगल से भी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार परिवार ने रईस, उसके भाई यामीन, गुड्डू, आजाद को नामजद कर व्यापारिक विवाद में हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिर भी कारण स्पष्ट करने के लिए जांच जारी है। कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें