फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल की बेटी की मदद से 100 लोगों को लगाया चूना

Tue, 12 May 2015 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स ने अपनी नौ वर्षीय बेटी को अपने गुर्गे के रूप में इस्तेमाल करके करीब 100 लोगों को ठगा है। इस शख्स ने अपनी बेटी को स्काउट गर्ल के रूप में लोगों के पास बिस्किट के ऑर्डर बुक कराने के लिए भेजता और उससे एडवांस में पैसे मंगा लेता।
विज्ञापन


हफिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय कॉडी पैट्रिक ने पर पिछले दिनों चोरी और अपने घर में चोरी का सामान बरामद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पैट्रिक पिट्सबर्ग के वेस्टमोरलैंड एरिया मे रहते हैं।

आठ लोगों ने पैट्रिक और उसकी नौ साल की बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर कहा है कि इन दोनों ने मुहल्ले के करीब 100 लोगों बिस्किट के एडवांस में पैसे लेकर ऑर्डर बुक किए हैं लेकिन अभी तक किसी के भी यहां पर बिस्किट नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैट्रिक ने लोगों का भरोसा तोड़ा

लोगों की ओर से पैट्रिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस से शिकायत करने वाले एक शख्स की पत्नी ने कहा है कि  पैट्रिक ने उसका भरोसा तोड़ा है। उसने कहा हमने उस पर भरोसा किया था और ऐसे काम हमारे मुहल्ले के लिए ठीक नहीं हैं।

गौरतलब है कि पैट्रिक ने ऑर्डर के बहाने 100 लोगों से करीब 124 डॉलर इकट्ठा किए हैं। पुलिस का कहना है कि वह ऑर्डर बुक करने पर ऑर्डर के लिए पैहले ही पैसे ले लेता था ले‌किन किसी को अपनी सेवा नहीं दी।

स्‍थानीय अदालत ने अब पैट्रिक को जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें