कस्टम विभाग ने एक विमान के शौचालय से करीब दो करोड़ रुपए की कीमत का सोना बरामद किया है। इस साल अब तक पकड़ी गई सोना तस्करी में यह सबसे ज्यादा कीमत वाली तस्करी है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में मस्कट से आ रहे जेट एयरवेज के विमान के दो शौचालयों से आठ किलो सोना बरामद किया गया है। यह सोना शौचालय के डस्टविन में में पड़ा हुआ था।
विमानन सेवा के खुफिया विभाग ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली थी कि सेगू नैना मोहम्मद शेखथीन नामका यात्री विमान में सोना लेकर आ रहा है जिसे विमान के घरेलू अयरपोर्ट में पहुंचने के बाद सोना विमान से बाहर निकाला जाएगा। आरोपी यात्री को अब गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।