फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इतनी क्रूर है मासूम सी दिखने वाली जागृति सिंह?

Thu, 07 Nov 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सांसद धनंजय सिंह की पत्नी डॉ. जागृति नौकर व नौकरानी से बात करते-करते मारपीट करती थी। नई दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक नवंबर को नौकरानी राखी से गैस खुली रह गई थी, जो उसकी मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब जागृति सिंह का नौकर व नौकरानी को मारने का मन नहीं करता था तो वह एक-दूसरे से उनकी जमकर पिटाई कराती थी। अगर नौकर व नौकरानी जोर से नहीं मारते थे तो धीरे से मारने वाले की वह पिटाई करती थी।

पुलिस के अनुसार, रामसिंह ने पूछताछ में बताया है कि मैडम को जब गैस खुले रहने का पता लगा तो उसने राखी, मीना और उसे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। जब जागृति सिंह पीटना शुरू करती थी तो वह पागल हो जाती थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह नाखूनों से भी शरीर को नोंचती थी। रामसिंह के शरीर व गले पर नोंचने के बहुत निशान मिले हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि तीन नवंबर को जब राखी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो जागृति सर्वेंट क्वार्टर में गई थी।

उसने उसे घोल पिलाने का प्रयास किया था। इसके बाद जब राखी खड़ी नहीं हुई तो जागृति सिंह राखी के मरने के बाद उसके शरीर के ऊपर खड़ी हो गई थी। इसके बाद उसने उसके शरीर पर काफी देर तक लातें मारी थीं।

जागृति के क्रूर व्यवहार से डरा था राम सिंह
17 वर्ष का नाबालिग नौकर राम सिंह (बदला हुआ नाम) जागृति सिंह के क्रूर व अमानवीय व्यवहार से बहुत डरा हुआ था। पुलिस उसे जब आरएमएल अस्पताल ले गई तो वह कांप रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछना शुरू किया तो शुरू में वह बोला ही नहीं।

नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रामसिंह करीब डेढ़ से दो घंटे तक कुछ नहीं बोला। पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग कराई, जिसके बाद राम सिंह ने बताना शुरू किया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने कभी किसी किशोर को इतना डरा हुआ नहीं देखा।

नाबालिग नौकर राम सिंह के पेट व पीठ पर प्रेस से जलाने के निशान, गले से सीने तक नाखूनों के घाव व सिर पर जगह-जगह लाठी से पिटाई के निशान देख अदालत में सभी दंग रह गए।

अदालत में राम सिंह ने जब शर्ट व टोपी उतार कर अपने जख्म दिखाए तो सभी सोचने को मजबूर हो गए कि मासूम सी दिखने वाली जागृति क्या इतनी क्रूर भी हो सकती है। जागृति सिंह को जब अदालत में पेश किया गया तो वह मासूम दिख रही थी।

जागृति ने राखी की तरह राम सिंह को भी प्रेस से बुरी तरह जला रखा था। उसने गर्दन से लेकर सीने तक के घावों को भी दिखाया। अदालत के पूछने पर उसने जागृति सिंह की ओर इशारा करते हुए बताया कि मैडम उसकी पिटाई करती थी।

गर्दन से सीने तक नाखूनों से उसका मांस नोंच लिया था। इसके बाद उसने टोपी उतार कर सिर के जख्मों को दिखाते हुए कहा कि लाठी से पिटाई के कारण जगह-जगह घाव आए हैं। इस बीच जागृति सिंह ने उसकी तरफ देखा तक नहीं और चुपचाप सिर झुका कर खड़ी रही।

नाबालिग नौकर के बयान दर्ज कराए
सांसद व जागृति के खिलाफ ठोस मुकदमा बनाने की कड़ी में पुलिस ने नौकर के बयान अदालत के समक्ष करवाए। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कराए गए बयानों के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा काफी मजबूत हो गया। सांसद के दबाव में कहीं नौकर बयानों से न मुकर जाए इसी कड़ी में बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें