फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल मांगना पड़ा भारी, मौसी ने किया बच्चे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गेम खेलने के लिए अपनी मौसी से मोबाइल मांगना एक बच्चे को महंगा साबित हुआ। बच्चे के फोन मांगने से महिला का पारा इतना चढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर बच्चे का गुप्तांग काट दिया।
विज्ञापन


घटना मध्य चीन के एक शहर की है। जहां शू पांन नाम की 37 वर्षीय महिला ने बच्चे पर उस वक्त हमला किया जब उसकी मां उसे घर में छोड़कर पड़ोसी के यहां गई हुई थी।

पुलिस ने बताया शू टॉयलेट में बैठकर अपने प्रेमी को मैसेज भेज रही थी तभी तीन साल का मासूम बच्चा उसके पास आया और उसने गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा।

उसे मोबाइल देने के बजाय वह किचेन में गई और वहां से चाकू लेकर बच्चे के पास पहुंची और गुस्से में उसका गुप्तांग काट दिया। इस शर्मनाक हरकत के बाद वह बच्चे को तड़पता छोड़कर घर से भाग निकली।
विज्ञापन

विज्ञापन

नजारा देखकर कांप गई मां

डेली मेल के अनुसार, बच्ची की मां ने बताया कि जब वह घर लौटी तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। उसका बेटा क्वैंग क्वैंग खून सना हुआ पड़ा था। वह होश में भी नहीं था। उसी के बगल में खून से सना चाकू और उसका कटा हुआ गुप्तांग भी पड़ा हुआ था।

उसने घर में देखा लेकिन उसकी बहन नहीं मिलीं। उसने बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां सर्जन ने उसके गुप्तांग को जोड़ दिया और बड़े अस्पताल में भर्ती करने के लिए बीजिंग रेफर कर दिया।

अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि यह गनीमत रही कि चाकू ज्यादा धारदार नहीं था इसलिए गुप्तांग को दोबारा जोड़ने में डॉक्टरों को आसानी हुई। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है। अब तक बच्चे की तीन सफल सर्जरी की जा चुकी हैं। उम्मीद है कि अगले तीन महीने में वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि बच्चे ने उसे टॉयलेट में डिस्टर्ब किया इस वजह से उसे गुस्सा आ गया। इस हरकत के लिए उसे पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें