फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार!

Wed, 23 Oct 2013 12:07 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दो चचेरे भाइयों पर नाबालिग बहन से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित लड़की ने बताया कि रविवार रात जब वह खेत की ओर गई थी तब दोनों ने उससे रेप किया।
विज्ञापन


घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलवार को लड़की और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

9 इंसानी 'भेड़ियों' की खौफनाक दास्तां

मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय सुनीता (परिवर्तित नाम) रविवार रात खेत की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में उसके चचेरे भाई धनीराम और सोनू उसे रोक कर छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


सुनीता ने विरोध किया तो वे उसे पास के बाग में घसीट ले गए और उससे रेप किया। इसके बाद वे फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई।

लोकलाज के डर से मां-बेटी ने किसी और को जानकारी नहीं दी। दोनों ने घर से निकलना भी बंद कर दिया। मंगलवार की शाम पड़ोसियों ने जब दबाव डाला तो छात्रा ने पूरी बात बताई। इसके बाद सभी थाने पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही सीओ पुरवा शशि शेखर सिंह थानाध्यक्ष के साथ पीड़िता के गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मौरावा थानाध्यक्ष रंधा सिंह यादव ने बताया कि मामला अभी संदिग्ध है। जांच की जा रही है। पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें