फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में अंतरंग हुआ जोड़ा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस के अंदर एक युवती और उसके सहकर्मी के बीच अंतरंग पलों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामले ने तूल पकड़ा तो अब पुलिस वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई का मन बना रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च का है। वीडियो में दिख रही युवती का अपने बॉस के साथ अफेयर था और बीते शुक्रवार रात उन्होंने मौका देखकर ऑफिस में शारीरिक संबंध बनाए।

हालांकि उनकी ये हरकत सड़क के पार स्थित एक पब के स्टाफ ने देख ली और उन लोगों ने इस जोड़े का अंतरंग वीडियो बना लिया। पब के ग्राहक भी करीब आधे घंटे तक उन्हें इस स्थिति में देखते रहे, इसके बाद वे सभी फिर से डांस फ्लोर पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस संबंध में यह बात भी सामने आई कि वीडियो में दिख रही युवती की सगाई हो चुकी थी, लेकिन अब उसके होने वाले पति ने कहा कि उनकी सगाई कई महीने पहले टूट चुकी है और वे उनके बीच कोई संबंध नहीं था।

पत्नी ने फेसबुक पर देखा ये वीडियो

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करने वाली युवती अपने बॉस के साथ अंतरंग थी। इस संबंध में कंपनी फैसला किया है कि अगर वे दोनों दोबारा ऑफिस आते हैं दो अलग-अलग बिल्डिंग में काम करेंगे। कंपनी उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी सोच रही है।

वहीं, वीडियो में दिख रहे मैनेजर की पत्नी ने फेसबुक पर वायरल हुए वीडियो में अपने पति को देखा तो उसके होश उड़ गए। वह फिलहाल अपने पति से अलग है और उससे बात नहीं कर रही है।

इस घटना के बाद युवती ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। कंपनी ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद कंपनी का माहौल भी थोड़ा तनाव भरा हो गया है।

आधे घंटे तक अपनी जगह से कोई हिला भी नहीं

पब में मौजूद एक शख्स ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम करीब आधे घंटे चला और इस दौरान पब में मौजूद लोग खिड़की के पास जमा होकर देखते रहे। इसके बाद वो लोग ऊबने लगे और दोबारा डांस फ्लोर पर पहुंच गए। हालांकि थोड़ी देर बाद फिर सारे लोगों ने म्यूजिक बंद करके उन्हें देखना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो भी बना लिया और निक नाम की प्रोफाइल से सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया।

प्राइवेसी कमिश्नर जॉन एडवर्ड ने कहा कि ऑफिस में सेक्स कर रहे जोड़े को कानूनी तौर पर ये अधिकार है कि वे वीडियो बनाने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं।

इस मामले में कई लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर लोगों नें उनकी निजता का हनन किया है। एडवर्ड ने कहा कि अगर इस संबंध में शिकायत आती है तो वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे।
विज्ञापन

अब क्या होगा इन दोनों के साथ?

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जोड़े ने अपनी तस्वीर लेने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी इसलिए बिना अनुमति के ऐसा वीडियो बनाना और तस्वीरें लेना अपराध है।

इस संबंध में अभी तक इंश्योरेंस कंपनी का रुख साफ नहीं हुआ है कि वह उन दोनों को नौकरी से निकालेगी या फिर सिर्फ अनुशासनात्मक कार्रवाई ही करेगी। पंकनी के प्रवक्ता ने कहा कि अभी मामले को लेकर आंतरिक जांच चल रही है, आगे की कार्रवाई के बारे में बाद में बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह किसी को नहीं पता कि उन दोनों का क्या होगा। इस संबंध में आखिरी फैसला जल्द ही लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें