फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का खौफनाक चेहरा, प्रेमी युगल को थाने में बंद कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महानगर में खाकी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस वालों ने कॉल सेंटर में काम करने वाले एक प्रेमी युगल को पुलिस थाने में लाकर जमकर पीटा।
विज्ञापन


इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, आला अधिकारियों पर पुलिस वालों का बचाव करने का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना दो नवंबर की रात की है। अंधेरी पुलिस के मुताबिक किसी ने फोन कर जानकारी दी कि मेट्रो स्टेशन के करीब सड़क पर नशे में धुत युगल एक दूसरे से झगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस वाले दोनों को पुलिस थाने ले लाए। आरोप है कि दोनों को कांस्टेबलों ने बुरी तरह पीटा। प्रत्यक्षदर्शी गुलाम शेख का दावा है कि लड़की को कई थप्पड़ मारे गए। इससे उसकी नाक से खून बहने लगा। अगली स्लाईड में देखें घटना से जुड़ा वीडियो
विज्ञापन

थाने में बंद कर प्रेमी युगल को पीटा, देखें वीडियो

दोनों युगल मलाड स्थित कॉल सेंटर में काम करते हैं। युवती नालासोपारा में और युवक भायखला में रहता है। डीसीपी विनायक देशमुख के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों नशे में धुत थे।

दोनों के अभिभावकों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। उन्होंने कानूनी कार्रवाई न करने की अपील की, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

डीसीपी डीके रूपवते ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में कोई फैसला किया जाएगा।

यहां देखें घटना से जुड़ा वीडियो-

वीडियो साभार-एएनआई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें