फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी ने सेक्स चैट पर खर्च कर दिए 2.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नेता पर सेक्स चैट का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने करीब ढाई लाख रुपए इसी में खर्च कर डाले। नेताजी के इस मिजाज का खुलासा तब हुआ जब उनके फोन का बिल आया।
विज्ञापन


मामला इंग्लैंड का है। रॉबर्ट ब्लीक्ले (Robert Bleakley) ग्रेटर मैनचेस्टर के विगान क्षेत्र के प्रतिनिध हैं और उन्हें करीब 10 लाख रुपए भत्ता मिलता है। आरोप है कि नेता ने पिछले पांच महीने से एक भी मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

मीटिंग के समय भी रॉबर्ट एक कंप्यूटर का इस्तेमाल पोर्न फिल्में देखने के लिए करते थे। एक मैसेज ने रॉबर्ट के कारनामे की असली पोल खोली जिसमें उन्होंने एक पोर्न फिल्म का जिक्र करते हुए अश्लील कमेंट किया था।
विज्ञापन

महिला नेताओं से बात करने पर लगी रोक

डेली मेल के अनुसार, एक मैसेज में रॉबर्ट ने एक पूर्व नेता और उसकी पत्नी को लेकर भी मजाक उड़ाया था। आरोपों में घिरे नेता ने पांच महीने बाद एक मीटिंग में पहुंचकर अपनी सीट बचा ली।

विगान परिषद के प्रमुख लॉर्ड पीटर स्मिथ ने बताया कि रॉबर्ट देश के सबसे महंगे काउंसलर साबित हुए हैं, जिन्होंने कई जरूरी मीटिंग से गायब रहते हुए हर घंटे लाखों रुपए बिना के लिए।

सरकारी पैसे पर अश्लील मैसेज भेजने और पोर्न फिल्म देखने वाले रॉबर्ट की करतूत का भंडाफोड़ होने के बाद उन पर फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई।

बीते सितंबर माह में मामला सामने आने के बाद काउंसलर पर किसी भी महिला नेता से बात करने पर रोक लगा दी गई। काउंसिल के नियमों के मुताबिक, लगातार अनुपस्थित रहने के कारण रॉबर्ट की सदस्यता पर भी सवाल उठा था।
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं कई कांड

रॉबर्ट के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है। दरअसल, 2004 में एक महिला सफाईकर्मी को गाली देने के कारण उन्हें तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

काउंसलर्स के आचार व्यवहार पर नजर रखने वाले स्टैडर्स बोर्ड ऑफ इंग्लैंड ने मामले की जांच के बाद रॉबर्ट को दोषी ठहराया था।

वर्ष 2010 में रॉबर्ट को एक बार फिर छह माह के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इस बार उन पर एक पूर्व महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी हालांकि पुलिस ने कहा कि रॉबर्ट पर क्रिमिनल चार्ज नहीं लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें