अक्सर उत्तर भारत की पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब मुंबई पुलिस की छवि पर भी दाग लगा है।
मुंबई में रहने वाली गायिका वंदना वडेहरा ने पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ बदसलूकी का मामला दर्ज कराया है। गायिका वडेहरा ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिपाही ने रास्ते में उन्हें विदेशी वेश्या कहकर जलील किया।
पुलिस ने गायिका की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और पूरी हकीकत का पर्दाफाश करने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है।