कक्षा सात की एक छात्रा से गैंगरेप के मामले में एक सिपाही और एक एक्टर को दोषी पाया गया है। सत्र न्यायालय बुधवार को दोनों को सजा सुनाएगी।
टीओआई के अनुसार, मणिपुर की राजधानी में सिपाही यमनाम विलियम सिंह और मणिपुरी फिल्म एक्टर थोंगम तरूण सिंह ने 20 अक्टूबर, 2012 को एक रेस्तरां में छात्रा से गैंगरेप किया था।
उस रोज दोनों ने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया था। जब वह बेहोश हो गई तो दोनों ने उससे रेप किया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले की सुनवाई 12 मार्च से शुरू हुई थी। इंफाल की सत्र न्यायालय बुधवार को दोनों को सजा देगी। सुनवाई के दौरान सोमवार को न्यायालय के बाहर भीड़ जमा थी। लोग दोनों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।