फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटे' का लालच देकर तांत्रिकों ने महिला को फंसाया, भड़का तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक संप्रदाय विशेष के दो तांत्रिकों ने तंत्रमंत्र के जरिए शर्तिया लड़का ही पैदा होने का झांसा देकर महिला से नकदी सहित जेवरात ठग लिए। इस घटना को लेकर दोनों समुदायों के बीच कहासुनी के बाद तनाव फैल गया।
विज्ञापन


इस मसले पर बैठी पंचायत में दोनों समुदायों के पंचों ने तांत्रिकों पर एक लाख रुपये पीड़िता को देने का दंड रखा। साथ ही यह भी फरमान जारी किया कि दोबारा घटना की पुनरावृत्ति पर उनको गांव से निकाल दिया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है।

रामराज क्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी महिला के पति की 35 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद मायके वालों की सहमति पर उसका उसके देवर के साथ विवाह कर दिया गया था।
विज्ञापन

पूरे गांव को पता चली बात, बढ़ा तनाव

महिला की कोई संतान नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के दो तांत्रिकों ने शर्तिया लड़का ही पैदा होने का महिला को झांसे में लेकर उससे 15 हजार रुपये की नकदी और तीन तोले सोने के जेवरात ठग लिए।

गांव की सहेली महिला से जिक्र करने पर यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। इसका पता महिला के पति व परिजनों को भी लग गया। बृहस्पतिवार को दोनों समुदायों के लोगों के बीच कहासुनी के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

गांव के प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर गांव में दोनों समुदायों के लोगों की एक पंचायत बैठी। पंचायत में महिला के साथ तांत्रिकों को भी बुलवाया गया था।
विज्ञापन

गांव से निकालने का फरमान

पंचायत में तांत्रिकों ने ठगी करने की बात कबूल कर ली थी। इसके बाद पंचों ने तांत्रिकों पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया, जो कि पीड़ित महिला को देने तय हुए।

पंचों ने तांत्रिकों को दोबारा से इस तरह की घटना घटित होने पर गांव से निकाल देने का भी फरमान सुनाकर अपनी मुहर लगा दी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि तांत्रिकों द्वारा महिला से ठगी करने के मामले की उनको कोई जानकारी नहीं है। यदि थाने में पीड़िता या उसके परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है, तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें