फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने टॉयलेट में जन्मा बच्चा और मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोयंबटूर में प्रेगनेंसी छुपाने वाली स्नातक की छात्रा ने टॉयलेट में एक बच्चे को जन्म दिया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने प्रेगनेंट होने के बारे में किसी को नहीं बताया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार की है। लड़की सलेम जिले के अथूर स्थित एक निजी कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा है। गुरुवार को कॉलेज टूर से अन्य छात्र-छात्राओं के साथ बस से लौट रही थी तभी अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया।

दर्द ज्यादा होने पर शहर के बाहरी इलाके नवक्करई के पास एक पेट्रोल पंप पर बस रोकी गई। बस से उतर कर छात्रा टॉयलेट गई, लेकिन जब वह काफी देर बाद भी वापस नहीं आई तो उसके दोस्त टॉयलेट पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

खून से नहाई थी छात्रा, मरा पड़ा था बच्चा

डीएनए के अनुसार, छात्रा के दोस्तों ने देखा कि टॉयलेट में वह अचेत अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। टॉयलेट में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया था। टॉयलेट में काफी खून फैला हुआ था।

सभी छात्र लड़की और नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। छात्रा का इलाज अभी भी जारी है।

पुलिस का मानना है कि शादी पूर्व मां बनने के कारण युवती ने नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को शह है कि शादी से पहले मां बनने के कारण उसने बच्चे को गला दबाकर मार डाला। वहीं, छात्रा के परिजनों का कहना है कि उसने बताया था कि उसके पेट में ट्यूमर की वजह से दर्द हो रहा है और डॉक्टर ने उसे निकलवाने की सलाह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें