पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले चार नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन चारों को करेला नदीं के पास स्थित एक सुनसान पार्क से गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। लड़की ने अपने परिवार को बताया कि चार लड़के उसे नशीला भोजन खिलाकर एक सुनसान चिंड्रन पार्क में ले गए थे।
लड़की के बेहोश होने से बाद इन चारों लड़कों ने बारी बारी से लड़की के साथ रेप किया और जब लड़की अधमरी हो गई तो वो उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़िता अपने परिजनों को अगले दिन मिली। लड़की की मां लोगों के घरों पर काम करके अपने परिवार को पालती है।