फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट देकर मासूमों से किया अप्राकृतिक सेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के बीच चॉकलेट अंकल के नाम से चर्चित एक व्यक्ति की काली करतूत का खुलासा होने से हड़कंप मच गया। 60 वर्षीय आरोपी को लोगों ने दो मासूम बच्चियों के साथ शर्मनाक हरकतें करते पकड़ा गया है।
विज्ञापन


मामला मुंबई का है। गोरेगांव इलाके में एक सोसायटी में रहना वाला आरोपी मासूम लड़कियों को चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाता था और उनके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था।

बीते गुरुवार रात को उसके पड़ोसियों ने उसे लड़कियों के घर में ले जाते देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने उसके घर में धावा बोला तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

लड़की के साथ कर रहा था अप्राकृतिक सेक्स

मिडडे के अनुसार, देर रात आरोपी अरुण पाटिल को उसके पड़ोसी ने एक नाबालिग बच्ची को घर ले जाते हुए देखा। शक होने पर उसने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। कुछ और पड़ोसियों को लेकर बच्ची के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

आरोपी, बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया और उसे ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। आरोपी की इस हरकत से लौग हैरान थे तभी एक और लड़की ने खुलासा किया आरोपी ने उसे चॉकलेट देकर कई बार ऐसी हरकत की है।

आरोपी ने बच्ची को को धमकाया था कि अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो वह उसे चॉकलेट देना बंद कर देगा। मासूम बच्ची ने चॉकलेट पाने के लिए किसी से कुछ नहीं कहा था।

दोनों लड़कियों ने थाने में दिया बयान

पुलिस अधिकारी तुषार गोगवाले ने बताया कि घटना सामने आने के बाद सोसायटी में रहने वाले लोग पुलिस स्टेशन में जमा हुए और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान दोनों बच्चियों ने भी एक जैसा बयान दिया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़कियों के साथ ज्यादती की बात स्वीकार की है। आशंका जताई जा रही है कि उसने और भी लड़कियों के साथ ऐसा किया होगा।

पुलिस इंतजार कर रही है कि यदि किसी और लड़की ने आरोप लगाया तो आगे भी शिकायत दर्ज की जाएगी। अब तक दो लड़कियों ने ही बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत है आरोपी

आरोपी व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री के टेक्निकल डिपार्टमेंट में कार्यरत है। पूछताछ में पता चला कि उसका तलाक हो चुका है और वह अकेले ही उस सोसायटी में रहता था।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक सेक्स) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस हिरासत मे लिया है। फिवहाल उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस को शक है कि अभी डर के मारे लड़कियां सामने नहीं आ रही हैं। आरोपी ने और भी बच्चियों को इस करतूत का शिकार बनाया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें