सोशल मीडिया में चाइल्ड एब्यूज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक बच्चे को मार-मार कर पढ़ा रहा है। यह शख्य बच्चे की पिटाई इस कदर कर रहा है कि वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि अभी भी दुनिया में ऐसे लोग मौजूद हैं जिन्हें इंसानियत से कोई लेना देना नहीं है।
विद्युत नाम के नागरिक ने इस वीडियो को यूट्यूब में डालकर लोगों से पहचानने की गुजारिश की है। वीडियो में दिख रहे शख्स के रहन सहन से पता चलता है कि किसी एशियाई देश का ही रहने वाला है लेकिन उसक भाषा समझ में नहीं आ रही है।
सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की गई है कि जो भी इस दरिंदे शख्स की भाषा को ट्रांसलेट कर सकता है या उसे पहचान सकता है उसके बारे में पुलिस को बताया जाए ताकि उसे कानून सबक सिखा सके।
देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो- यहां क्लिक कर देंखें