दिल्ली में सीबीआई हिरासत में मौजूद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से उसकी बहनें भाई दूज के मौके पर मिलीं। इसके लिए छोटा राजन की बहनों ने अदालत से अनुमति मांगी थी। भाई दूज को भाई को तिलक लगाने की बहनों की ख्वाहिश 27 सालों बाद पूरी हुई।
शुक्रवार को याचिका की सुनवाई करते हुए दिल्ली की विशेष अदालत मामले को सीबीआई के पास भेजा था जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें मिलने की अनुमति दी।
छोटा राजन पिछले 27 सालों से पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड अपराधी था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह देश से बाहर खुद को छुपाता फिर रहा था, लेकिन अब लंबे अर्से बाद कानून हांथों में आने के बाद छोटा राजन पहली बार देश में भाई दूज के मौके मौजूद है।