फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने जलाया, प्रेमिका ने उसे गले लगाया

Mon, 27 Jan 2014 04:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विधवा युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था। युवक उसे एक अन्य व्यक्ति से बात करता देख नाराज हो गया। उसने केरोसिन तेल डालकर महिला को जिंदा जला दिया और भागने लगा।
विज्ञापन


आग में जलती महिला ने उय युवक को दबोच लिया, जिससे दोनों ही जलने लगे। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की ही मौत हो गई।

शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए

यह घटना चेन्नई के वाशरमेनपट इलाके की है।

टीओआई के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में 34 वर्षीय पीड़िता ने बताया था कि उसके पार्टनर ने उसे आग लगाई थी। जिससे वह डर गई और उससे लिपट गई।

'चाचा ने मुझसे कई बार किया गंदा काम'

पुलिस ने बताया कि मलार उर्फ थंगा मलार का पति प्रकाश कुख्यात बदमाश था। उसकी मौत के बाद मलार अपने पड़ोसी राजा के साथ रहने लगी। लेकिन कुछ समय बाद वह राजेंद्रन के करीब आ गई। इस बात की भनक राजा को लगी तो उसने मलार से राजेंद्रन से रिश्ते खत्म करने को कहा। इस बात पर दोनों में अक्सर झगडा़ होने लगा।
विज्ञापन


घर से भगा ले गया जयपुर, लूटी किशोरी की अस्मत

राजा ने 24 जनवरी को मलार को राजेंद्रन के साथ देखा। इस बात पर शाम में दोनों के बीच झगड़ा हुआ तब मलार ने राजा से कहा कि वह  उसका पति नहीं है, अपने काम से काम रखो।

तभी राजा ने मलार के ऊपर केरोसिन तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। वह भागने की कोशिश कर ही रहा था तभी मलार ने उसे दबोच लिया। दोनों जलने लगे। दोनों की चीखें सुनकर आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे, आग बुझाई और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान मलार की उसी रात मौत हो गई, जबकि शनिवार सुबह डॉक्टरों ने राजा को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें