रविवार दोपहर कोलकाता के राजरहाट स्थित "एक्वाटिका" वाटर थीम पार्क के महिला चेंजिंग रुम में सीसीटीवी कैमरा लगे होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। एक महिला ने आरोप लगाया कि थीम-पार्क के एक कमरे में बैठा आदमी चेंजिंग रुम में लगे सीसीटीवी कैमरे से सभी तस्वीरों को देख रहा था। हालांकि पार्क प्रबंधन इन सभी आरोपों को खारिज कर रहा है।
इस पार्क में घूमने गई एक महिला ने बताया कि उसे चेंजिंग रुम में सीसीटीवी कैमरा लगे होने का शक था। उसने तुरंत महिला सुरक्षा गार्ड को बुलाकर इसकी जानकारी दी। महिला ने बताया कि उनमें से एक गार्ड ने शक के चलते वहां की बिजली की तारें खींच लीं। वहीं इस महिला ने यह भी आरोप लगाया का कुछ मेल बाउंसर ने मौके पर आकर उनके साथ अभद्रता भी की थी।
गौरतलब है कि 75,000 स्कावयर फीट यानी 17 एकड़ में फैले कोलकाता के इस पार्क को 1999 में बनाया गया था। यह तमाम सुविधाओं से लैस पूर्वी भारत का सबसे बड़ा वाटर पार्क माना जाता है।