दिल्ली के त्रिवेणी नगर से शनिवार रात कुलदीप पाल की स्विफ्ट कार चुराकर आगरा के एमजी रोड पर स्थित ओपी ज्वेलर्स शोरूम में शापिंग करने पहुंचे तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कुलदीप ने कार में लगे जीपीएस से इनकी लोकेशन ट्रेस की। अगर, हरीपर्वत थाना पुलिस थोड़ी सी चूक न करती तो चोर शोरूम में ही पकड़ लिए जाते।
हालांकि वे कार छोड़कर भाग निकले। कार चोरी होते ही कुलदीप लोकेशन ट्रेस करने में लगे थे। रविवार दोपहर 11:30 बजे लोकेशन आगरा के दयालबाग की आई। दो घंटे बाद चोर पहुंच गए एमजी रोड पर ओपी ज्वेलर्स शोरूम में। इससे पहले पास में जींस और टीशर्ट खरीदी।