फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्बे में चिपके रुपए के नोट उठाने चला तो फट गया बम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण से ऐन पहले बरला के गांव गाजीपुर में डिब्बानुमा बम फटने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। विस्फोट रविवार सुबह उस समय हुआ, जब युवक धान की फसल की कटाई के लिए खेतों पर गया हुआ था।
विज्ञापन


इस बीच नलकूप की कोठरी के करीब पॉलीथिन में लिपटा एक बॉक्स रखा मिला, जिस पर सटे नोट को उखाड़ने के चक्कर में डिब्बे का ढक्कन खुल गया और जोरदार विस्फोट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा एटीएस, बम निरोधक दस्ता, फील्ड यूनिट आदि की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फटे बम के अवशेष परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

100 व 10-10 के तीन नोट चिपके हुए थे

बताते हैं कि गाजीपुर का 22 वर्षीय गोपाल पुत्र पन्नालाल रविवार की सुबह करीब छह बजे अपने चचेरे भाई अजय के साथ गांव से करीब दो किमी दूर स्थित खेतों पर धान की फसल काटने गया था। जहां खेतों के सहारे चचेरे भाई अजय का नलकूप और इसकी कोठरी है।

खेतों पर पहुंचकर गोपाल कोठरी से दरांती लेने गया तो उसे कोठरी के पीछे पॉलीथिन में लिपटा एक आधा किलो का बिस्किट का डिब्बा दिखाई दिया, जिस पर 100 व 10-10 के तीन नोट चिपके हुए थे। इसके अलावा कुछ सिक्के भी ढक्कन पर लगे हुए थे।

अजय ने बताया कि गोपाल जब डिब्बे को पॉलीथिन से अलगकर दरांती की मदद से नोट निकालने लगा तो ढक्कन खुल गया और तेज विस्फोट के साथ डिब्बा फट गया।
विज्ञापन

'हमले के इरादे से बनाया गया बम'

धमाके में युवक की आंख और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। धमाके की आवाज सुनकर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए । सूचना पर एसपीआरए, सीओ, इंस्पेक्टर बरला, एटीएस, फील्ड यूनिट, बीडीएस आदि की टीम मौके पर पहुंच गईं। युवक को गांधी नेत्र चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। गोपाल के परिजनों का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से किसी ने नलकूप पर बम रखा होगा। पुलिस ने डिब्बे के पास से बैटरी आदि बरामद किए हैं।

संसार सिंह एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह हमले के इरादे से बनाया गया बम है। इसमें देशी बारूद का प्रयोग किया गया है। इसलिए इसकी मारक क्षमता कम थी। इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रहा सवाल कारणों का तो चुनाव, त्योहार, निजी रंजिश सहित सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें