फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा नहीं, रिश्वत में देते थे करोड़ों का सोना-चांदी!

Tue, 13 Jan 2015 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वतखोरी के मामले में चेन्नई से गिरफ्तार किए गए दो चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से एक करोड़ रुपये की कीमत का चार किलो सोना और 130 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। सीबीआई ने दावा किया है कि यह सोना-चांदी आयकर विभाग के अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर देने के लिए रखा गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने इस मामले में सोमवार को मुंबई की आयकर विभाग जांच विंग के दो अधिकारियों से भी पूछताछ की और मंगलवार को भी इनसे पूछताछ होगी।

सीबीआई ने बताया कि शनिवार को पकड़े गए इस रिश्वत गिरोह का कनेक्शन कर विभाग के अधिकारियों समेत इसके एक उपायुक्त, सीए और पांच उद्योगपतियों से भी होने का शक है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई विशेष अदालत जाकर गिरफ्तार किए गए सीए संजय भंडारी की हिरासत की मांग करेगी।

गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद से अब तक 16 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान 16 लैपटॉप, 13 सीपीयू, 09 मोबाइल और तीन आईपैड बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अन्य सीए से 55 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आशंका है कि यह भंडारी के संपर्क में था। कुछ दस्तावेज भी भंडारी के यहां से जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें