फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली के रोड शो में बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की लहर के जरिए देश की सत्ता तक पहुंचने का ख्वाब देख रही भारतीय जनता पार्टी के साथ फिलहाल सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


आम नेताओं से लेकर पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तक के टिकट के लिए चल रही अंदरूनी खींचतान से जूझ रही भाजपा के सामने नई-नई मुसीबतें आ रही हैं।

भाजपा ने क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को किसी तरह मनाकर अमृतसर लोकसभा सीट अरुण जेटली को तो दिला दी, लेकिन आज वहां जो कुछ हुआ, उसकी कल्पना किसी भाजपा नेता ने नहीं की थी।
विज्ञापन

जेटली के चेहरे तक पहुंचीं आग की लपटें

अमृतसर से लोकसभा का टिकट कन्फर्म होने के बाद अरुण जेटली मंगलवार को रोड शो के ‌जरिए अपना चुनाव प्रचार कर रहे ‌थे।

इसी दौरान एक जबरदस्त हादसा हो गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ में मौजूद गैस के गुब्बारे अचानक एक साथ फट गए।

गुब्बारे फटने से तेज आग की लपटें निकलीं। आग की लपटें भाजपा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के चेहरे तक पहुंच गईं, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सीट को लेकर मची थी खींचतान

इससे पहले अमृतसर की सीट को लेकर भाजपा में काफी जद्दोजहद हुई थी। इस सीट से वर्तमान में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू सांसद हैं।

पार्टी की इच्छा थी कि इस बार यहां से वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को टिकट दिया जाए, लेकिन सिद्धू ने सीट छोड़ने से साफ इंकार ‌कर दिया।

सिद्धू ने यहां तक कह दिया कि अगर वे चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ अमृतसर से ही, अन्यथा नहीं लड़ेंगे। हालांकि बाद में पार्टी के मनाने पर वो मान गए। सिद्धू ने यह कहकर अमृतसर सीट छोड़ दी कि वे यह सीट अपने गुरू अरुण जेटली के लिए छोड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें