फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुलिसवाले ने एमएमएस बनाकर तीन साल तक किया रेप'

Fri, 09 Oct 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बागपत में बुलंदशहर की युवती ने बागपत पुलिस के कांस्टेबल पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। युवती ने कहा कि कांस्टेबल ने उसके साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


उसकी वीडियोक्लिप भी बनाई और उसे सार्वजनिक करने की भी धमकी दी। उसने एसपी से शिकायत करते हुए कहा कि कांस्टेबल अब उसे धोखा देकर चला गया है। मामले की जांच सीओ रमाला को सौंपी गई है।

बुलंदशहर निवासी युवती ने बृहस्पतिवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के एक युवक का उसके घर पर आना जाना था। वर्ष 2005 में उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल बाद परिजनों ने उसकी शादी मेरठ में कर दी थी। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

प्रेमिका की ससुराल तक पहुंचा सिपाही, पति ने रिश्ता तोड़ा

इसी दौरान उसके प्रेमी की यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी लग गई। प्रेमी मेरठ में उसके ससुराल में भी आने लगा था।

2012 में प्रेमी ने उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पूरे परिवार को इसका पता चला गया था।

इसी को लेकर पति ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। उसने प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। वह तीन साल से उसके साथ रह रही है। आरोप है कि कांस्टेबल ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना रखी है।
विज्ञापन

अब किसी और से शादी करना चाहता है सिपाही

कई बार वह उसे नेट पर डालने की धमकी दे चुका है। अब सिपाही दूसरी शादी करने की तैयारियों में लगा हुआ है।

तीन दिन से उसका मोबाइल बंद चल रहा है, जबकि वह उसके साथ रहना चाहती है। उसके माता-पिता ने भी उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है।

बृहस्पतिवार को उसने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि मामले की जांच सीओ रमाला को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें