फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएम आतंकी बताकर डॉक्टर से मांगे 30 लाख

Fri, 30 Aug 2013 02:31 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एमआई आतंकी बताकर डॉक्टर दंपति से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में सेना और पुलिस के तीन जवानों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


नोएडा के एसएसपी डॉ.प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि बीएसएफ का पूर्व सब इंस्पेक्टर पवन गुर्जर मुख्य आरोपी है।

अन्य दो लोगों में नई दिल्ली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विकास चौधरी और एसपीजी जवान परमजीत भाटिया हैं।

परमजीत भाटिया प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात था। एसएसपी के अनुसार सेक्टर-34 में रहने वाले डॉ. विनय भट्ट और उनकी पत्नी डॉ. सोनाली से रंगदारी मांगी गई थी।

डॉक्टर दंपति ने दो दिन पहले ही इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो फर्जी सिम, धमकी भरा पत्र, कंप्यूटर और पिस्टल मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें