फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का प्यार नहीं हुआ बर्दाश्त, फांसी पर लटकाया

Sat, 14 Sep 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन का प्यार भाइयों से देखा नहीं गया और अपने हाथों से बहन को फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन


केरल के तिरुनेलवेली जिले में एक 17 वर्षीय लड़की को उसके दो भाइयों ने शुक्रवार को मौत के घाट उतार दिया। बहन एक दलित लड़के को पसंद करती थी।

पुलिस ने 24 और 20 साल के दो आरोपी भाइयों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सीवालपेरी के रहने वाले किसान मयांडी तूतीकोरिन में सीफूड कंपनी में काम करते हैं। उनकी बेटी गोमथी का एक लड़के मुरूगन से प्रेम प्रसंग था। गोमथी का परिवार ऊंची जाति से है और लड़का दलित था। इसके चलते लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर न था।

जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने गोमथी को इस रिश्ते से अलग होने की चेतावनी दी। लेकिन गोमथी ने मुरुगन से रिश्ता नहीं तोड़ा। लड़की के न मानने पर उसके पिता ने उसकी किसी ओर से शादी कराने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन


गोमथी को शादी के बारे में पता चलने पर वह घटना से दो दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। लेकिन उसके पिता और भाई किसी तरह उसे मनाकर घर ले आए। उन्होंने वादा किया कि गोमथी की शादी उसके मनपंसद लड़के से ही कराएंगे।

पुलिस का कहना है कि जब लड़की घर आ गई तो घरवालों ने उसकी पिटाई शुरू की दी और मुरूगन को भुल जाने के लिए कहा। इस जोर जबरदस्ती के बीच शुक्रवार शाम तीन बजे गोमथी के दो भाइयों ने घर में फांसी लगाकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


इसके बाद वे लोग इस हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश करने लगे लेकिन कुछ गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की सख्ती करने पर दोनों ने भाइयों ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस को आशंका है कि फांसी लगाने से पहले लड़की को जहर भी खिलाया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें