फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: छोटे भाई ने भाई-भाभी को गोली से उड़ाया

Fri, 06 Feb 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डिबाई (बुलंदशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव औखद में सिरफिरे भाई ने बड़े भाई और भाभी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। उसने अपने भतीजों पर भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन मां ने कमरे में बंद कर बच्चों की जान बचा ली।
विज्ञापन


आरोपी लाइसेंसी राइफल फेंककर भाग गया। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी भाई बड़े भाई के टोका-टोकी से परेशान था।

वहीं पुलिस भी प्राथमिक जांच के आधार गृहकलह को हत्या की वजह बता रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।

शराबी है गब्बर, धार्मिक था अनिल

गब्बर सिंह उर्फ छोटा (30) और अनिल उर्फ कल्लू (35) पुत्र स्व. नेमपाल सिंह दोनों भाई पिता की मौत के बाद अलग-अलग रहते थे। गांव के सुरेश, जगदीश, पप्पू, राम सिंह ने बताया कि गब्बर शराब का आदी है। अनिल धार्मिक प्रवृति का था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.30 बजे गब्बर का भाई अनिल से किसी बात पर झगड़ा हो गया।

इससे नाराज गब्बर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से अनिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें से दो गोली अनिल के सीने में और एक पेट में लगी। अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आंगन में कपड़े धो रही भाभी रामबेटी उर्फ लाडो पर भी गोली चलाई। पहली गोली दीवार में जा लगी। दो गोली भाभी के पेट में लगीं। रामबेटी ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर अनिल की मां मुन्नी देवी ने जतिन (14) और सचिन (10) को कमरे में बंद कर लिया।

गब्बर ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन विफल रहा। गब्बर की पत्नी सुधा ने पड़ोसी रामकुमार के घर में कूदकर जान बचाई। दो लोगों को मौत के घाट के उतारकर गब्बर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से लाइसेंसी राइफल बरामद कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गब्बर को पकड़ने के लिए एसएसपी ने तीन टीमें बनाईं हैं। 

भाई के हस्तक्षेप से परेशान था गब्बर

ग्रामीणों ने बताया कि बचपन में हुई पिता की मौत के बाद मां मुन्नी देवी ने ही दोनों बेटों अनिल और गब्बर को पाला है। दोनों की शादी कराई और दोनों अलग-अलग रहने लगे। बंटवारे में दोनों भाइयों के नाम 40-40 बीघे जमीन आई है।

बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में कोई विवाद नहीं था, लेकिन गब्बर शराब पीता था। इस पर अनिल बात-बात पर उसे टोकता था। गब्बर की लापरवाही के चलते उसकी खेती नष्ट हो रही थी। अनिल उसे सुधरने की बात कहता था।

पांच भाइयों की अकेली बहन थी रामबेटी
अलीगढ़ जिले के छर्रा इलाके के गांव वाजिदपुर में मृतक रामबेटी उर्फ लाडो का मायका है। रामबेटी अपने पांच भाइयों में अकेली बहन थी। वारदात के बाद रामबेटी के भाइयों में गुस्सा है। अनिल और गब्बर की दो बहनें हैं। एक मंजू और मधू हैं। गांववालों के मुताबिक, दोनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

कीर्तन का बुलावा देने जा रहा था अनिल

अनिल धार्मिक प्रवृति का था। बृहस्पतिवार शाम उसके घर पर कीर्तन होना था। कीर्तन में शामिल होने के लिए अनिल गांव में बुलावा देने जा रहा था। तभी गब्बर ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

भाई और भाभी की हत्या करके आया हूं
बृहस्पतिवार शाम करीब 4.30 बजे अनूपशहर कचहरी में बैठे एक मुंशी और अधिवक्ता ने बताया कि करीब 28 वर्षीय एक युवक आया। उसने कहा कि मैं औखद का रहने वाला हूं। मैं अपने भाई और भाभी की हत्या करके आया हूं। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी भाग गया।

एसएसपी अनंतदेव ने बताया कि एक भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक कलह लगती है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें