फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड से किताब लिखने आया था, जिंदा नहीं लौटा

Tue, 05 Nov 2013 12:57 PM IST
अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक छोटे से लॉज से ब्रिटिश निवासी हैरी जॉन होलक्राफ्ट का शव मिला है।
विज्ञापन


बर्मिंघम निवासी 62 वर्षीय जॉन पेशे से पेंटर था और एक किताब लिखने के लिए यहां के महेश्वर आया था। पिछले कुछ दिनों से वह नर्मदा नदी के किनारे एक लॉज में रह रहा था। महेश्वर थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।

लॉज प्रबंधकों के मुताबिक, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे लॉज कर्मचारियों ने जोन को सीढ़ियों में गिरा पाया। उसे उठाकर कमरे में ले गए और डॉक्टर को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि जॉन 30 अक्तूबर को महेश्वर के इस लॉज में आया था। रविवार रात उसका शव सीढ़ियों के नीचे पड़ा मिला। हालात को देखकर लगता है कि उसकी मौत फिसलकर गिरने और अंदरूनी चोट की वजह से हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। ब्रिटिश उच्चायोग के जरिए जॉन के परिवार को इसकी सूचना भेज दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें