एक छात्रा के दोस्तों ने उसका गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाया था लेकिन इस घटना की खबर छात्रा के घर वालों को तब मिली जब रेप का यह वीडियो उसकी आंटी के पास वॉट्स ऐप के जरिए पहुंच गया।
आरोप है कि कुछ दिन पहले छात्रा के तीन साथियों ने चार दिन तक का उसका रेप किया और घटना की अश्लील वीडियो बनाकर वॉट्स ऐप अपने साथियों को बांट दी थी। उनके साथियों के मोबाइल से होता हुआ यह वीडियो छात्रा की आंटी तक पहुंच गया।
मिड-डे के अनुसार, पीड़ित छात्रा की चाची के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो वह सन्न रह गई। इसके बाद चाची ने वीडियो को घर वालों को दिखाया जिसके बाद छात्रा से पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई।
वीडियो शेयर करने की धमकी दे छात्रा को चुप कराया
छात्रा ने घरवालों के पूछने पर बताया कि उसके साथियों ने उसका गैंग रेप किया था और इसका वीडियो भी बनाया था। छात्रा ने कहा कि इस घटना के बारे में जब उसने अपने घर में बताने को कहा तो उसे धमकी मिली कि उसने अगर किसी को बताया तो यह वीडियो सबको दिखा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि छात्रा के चुप रहने के बावजूद आरोपियों ने उसका वीडियो सार्वजनिक कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना आठ नवंबर की है। पीड़ित छात्रा की उम्र 15 साल है और उसका रेप करने वाले छात्रों की उम्र भी 15-16 के आसपास है। आरोपी छात्रों ने छात्रा को जिस बहाने से अपने घर बुलाया था वो भी काफी हैरान करने वाला है।
पढ़ाई में मदद करने के बहाने बुलाया घर
छात्रा के परिजनों की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि छात्रा ने बताया कि उन्हें बताया कि आरोपी छात्र उसके दोस्त हैं। आरोपियों ने छात्रा से कुछ विषयों में मदद लेने के बहाने उसे अपने घर बुलाया और फिर तीनों ने उसका बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि सभी छात्र और छात्रा एक ही मुहल्ले के रहले वाले हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां कहीं बाहर नौकरी करती है। पीड़ित इस अपनी बहन और दादी के साथ रहती है। लेकिन जब छात्रा की चाची को यह वीडियो मिला तो तुरंत मलाड थाने गई और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गैंगरेप और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।