फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के साथ डांस करने से मना किया तो मारी गोली

Fri, 26 Feb 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर के जिगना में बारात में आरकेस्ट्रा के दौरान हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहे शिक्षक ने विरोध जताने पर किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।
 
इलाहाबाद के करछना थाने के कपथैया गोदैहा निवासी विभूभूषण मिश्रा के पुत्र मनीष कुमार मिश्र की बारात मिर्जापुर के जिगना थाने के दुगहा निवासी रमाशंकर पांडेय के यहां बुधवार को आई थी।

बारात में आरकेस्ट्रा पार्टी भी आई थी। रात करीब नौ बजे दूल्हे का मौसेरा भाई सुशील शुक्ला निवासी जारी बाजार थाना कौधियार, इलाहाबाद स्टेज पर चढ़कर हाथ में पिस्तौल लेकर डांस करने लगा।
विज्ञापन


इस पर वरुण कुमार ने ऐसा करने से मना किया। कहा कि ऐसे में गोली चलेगी तो किसी को लग जाएगी। इससे नाराज सुशील ने वरुण की पीठ में गोली मार दी। वरुण की मौके पर ही मौत हो गई और बारातियों में अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख कुछ लोगों ने वरुण को जिंदा बताते हुए चिकित्सालय ले जाने की बात कही।

बाराती उसे इलाहाबाद ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किशोर के पिता दिनेश ने जिगना थाने में सुशील के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें