एकतरफा प्रेम में युवक ने सोमवार रात को युवती के घर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। लपटों से घिरे युवक को किसी तरह बचाया गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वह 25% तक जल गया। युवक के घरवालों ने उसे जलाने का आरोप लगाया है।
न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी एस कुमार उर्फ दिलीप (25) पुत्र प्रीतम सिंह जूता फैक्ट्री में फिटर कारीगर है। वह घर से कुछ दूरी पर रहने वाली युवती से दो साल से एक तरफा प्यार करता है।
पिछले दिनों दिलीप ने युवती के घर पर रिश्ता भेजा। मगर उसके परिवार वालों ने इंकार कर दिया। सोमवार शाम को परिवारीजन बेटी को लेकर लड़का देखने गए थे। इसकी जानकारी दिलीप को भी थी।