मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से ममता बनर्जी खफा हो गई हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि इस अध्यादेश को केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में लागू नहीं कर पाएगी।
उन्होंने कहा है कि,"केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अधिनियम में ऐसे संशोधन कर रही है जिससे बंदूक के बल पर जमीनें छीनी जाएंगी। लेकिन मैं जब तक जिंदा हूं किसी की जमीन छीनने नहीं दूंगी। मेरी लाश पर ही भूमि का अधिग्रहण होगा।"
ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार में देश की स्थिति आपातकाल से भी बदतर हो गई है। उन्होंने लोगों से इस अध्यादेश की प्रतियां जलाने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र कि खिलाफ काम कर रही है। ममता ने ये सब बातें पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक रैली के दौरान कहीं।