मुंबई में नामी बुकी नामी बुकी सोनू जालान की पत्नी शगुफ्ता खान की उसी के घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने से हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शगुफ्ता मलाड में रुस्तमजी रिवेरा बिल्डिंग की छठवीं मंजिल पर रहती थीं। वारदात के वक्त वह घर पर अकेली ही थीं। पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले लोग शायद इनके परिचित ही हैं।
जांच में सामने आया है कि घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। घर में शगुफ्ता के अलावा उनकी दे बेटियां भी रहती थीं, जो घटना के समय स्कूल गई हुई थीं।
दोनों बेटियां जब स्कूल से वापस आईं तो उन्होंने डोरबेल बजाई। तभी दो आरोपी घर से भागते हुए निकल गए। बेटियों ने अंदर जाकर देखा तो सन्न रह गईं। उनकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। देखने से पता चल रहा था कि किसी धारदार हथियार से उनका गला रेता गया है।