फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी इलाके में बुधवार दोपहर भाजपा नेता विमल पांडेय को मेवालाल बगिया चौराहे पर सरेआम गोली से उड़ा दिया गया। उस पर करीब से कई फायर किए गए। एक गोली सिर पर धंसने पर वह लहूलुहान होकर गिरा तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


घायल विमल को शहर में एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

सिपाहियों को घेर लिया गया। उधर, नैनी में भी चौराहे पर चक्काजाम की कोशिश और एक डायग्नोसिस सेंटर में तोड़फोड़ कर दी गई। एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एक युवक के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

घर से बुलाकर की हत्या

मूल रूप से भीरपुर निवासी लेखपाल त्रिवेणी प्रसाद पांडेय परिवार सहित बरसों पहले नैनी में मेवालाल बगिया के पास चक रघुनाथ मुहल्ले में रहने लगे थे।

उनके दो बेटों में छोटा विमल पांडेय (26) भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष और करछना विधानसभा प्रभारी था। बताया गया कि वह बालू और जमीन के भी धंधे से जुड़ा था।

बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उसे सोनू द्विवेदी नामक युवक घर से बुलाकर मेवालाल बगिया चौराहे पर ले गया। वहां दो-तीन लोगों ने उसे घेर लिया। उनसे झड़प के दौरान ही अचानक विमल पर पिस्टल से फायर किए गए। एक गोली विमल के सिर में लगी और वह गिर गया। फिर सोनू समेत गोलियां चला रहे बाकी लोग भाग गए। वहां अफरातफरी मच गई। नैनी थाने से पुलिसकर्मी आ गए।
विज्ञापन

हत्या का केस दर्ज

घायल विमल को टेंपो से एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी सांस थम चुकी है। इस पर साथ आए लोग भड़क उठे।

पुलिसवाले शव को मोर्चरी ले गए तो गुस्साए लोगों ने फौरन पोस्टमार्टम का दबाव डालते हुए कर्मचारियों से झड़प कर ली। फिर नैनी थाने से आए दो सिपाहियों को ड्यूटी से गायब रहने का आरोप लगाते हुए खदेड़ लिया।

एसआरएन चौकी की पुलिस ने वहां आकर स्थिति संभाली। उधर, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संजीव जायसवाल और महानगर अध्यक्ष नर सिंह समर्थकों के साथ मेवालाल बगिया पहुंच गए। वहां चक्काजाम की कोशिश की गई।

गुस्साए लोगों ने सपा से जुड़े पवन द्विवेदी के डायग्नोसिस सेंटर में तोड़फोड़ कर दी। वजह ये कि विमल को बुलाकर ले जाने वाले सोनू की बाइक सेंटर के बाहर ही खड़ी थी। पुलिस ने बाइक जब्त कर बवाल पर आमादा लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ा। मौके पर पुलिस को .32 बोर के दो खोखे मिले।

एसपी यमुनापार लल्लन राय के साथ एसएसपी उमेश श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बात की। पिता त्रिवेणी प्रसाद की अर्जी पर पुलिस ने त्रिवेणी नगर कॉलोनी के सोनू द्विवेदी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें