फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई पति की बेवफाई, फेसबुक ने पहुंचाया जेल

Fri, 17 Apr 2015 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वो पहले से शादी शुदा था, फिर भी दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को खबर तक नहीं लगने दी। एक फेसबुक टैग के चलते वह बुरी तरह फंस गया और उसे जेल की हवा खानी पड़ी।
विज्ञापन


एंड्रयू ओ क्ली को झूठ और जालसाजी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल काफी सालों बाद आरोपी की पहली पत्नी ने एक फोटो देखी जिसमें उसके पहले पति को टैग किया गया था लेकिन वो उसमे अपनी दूसरी पत्नी के साथ खड़ा था।

36 साल के एंड्रयू ओ क्ली ने साल 2000 में मिशेल से मुलाकात की थी और साल 2008 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन कुछ ही सालों बाद साल 2011 में उसने फिलिपा नाम की दूसरी औरत के साथ भी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की भी रखा धोखे में

हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने अपने परिजनों को भी विश्वास में ले लिया था। उसकी मां और भाई को विश्वास था कि उसने मिशेल को तलाक दे दिया है। इसलिए दोनों हसी-खुशी उसकी दूसरी शादी में शिरकत कर रहे थे।  

दरअसल ओ क्ली की पहली पत्नी ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर आईस बकेट चैलेंज का एक वीडियो देखा जिसके कैप्शन में "अंकल एंड्रयू और आंटी फिलिपा" लिखा हुआ था। इसके बाद मिशेल ने अपने पति की दूसरी शादी के बारे में पता लगाया और इसकी शिकायत पुलिस से की।

पहली पत्नी के आरोप के बाद ओ क्ली को आठ महीने के लिए जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें