फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल का भिखारी महिला से छेड़छाड़ में गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2015 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन में एक 75 साल के बुजुर्ग भिखारी पर महिला यात्री से छेड़छाड़ करने का ओराप लगा है। वडाला जीआरपी ने शिकायत मिलने पर आरोपी भिखारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक महिला यात्री ने वडाला जीआरपी को शिकायत देकर कहा है कि आरोपी बार- बार उसे छू रहा था और उसकी तरफ गलत इशारे कर रहा था। महिला ने जीआरपी को बताया कि घटना किंग्स सर्किल रेलवे स्टेशन में करीब साढ़े चार बजे शाम ओरापी ने यह हरकत की।

बताते हैं कि महिला अपनी बेंच पर बैठी आने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी एक भिकारी लोगों से भीख मांगता हुआ उसके पास पहुंचा। इस भिखारी ने महिला के साथ जो व्यवहार किया वह काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीख नहीं दी तो की गंदी बात

महिला ने रेलवे पुलिस को बताया कि आरोपी भिखारी उसके पास पहुचा और उसे बार-बार छूकर उससे पैसे  मांगने लगा। लेकिन महिला ने उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो वह महिला पर गंदे कमेंट करते हुए चला गया।

इसके बाद महिला ने उस आरोपी भिखारी पीछा किया और स्टेशन मैनजर को मदद करने के लिए कहा जिसके बाद मैनेजर ने जीआरपी को बुलाकर आरोपी को गिरफ्तार करा दिया।

आरोपी बुजुर्ग भिखारी का नाम गंगाराम निखालजे बताया गया है जिसके खिलाफ महिला से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि भिखारी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें