फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश, चार मिनट और चार लाख की लूट

Fri, 27 Dec 2013 12:07 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की कुचेसर रोड चौपला शाखा में गुरुवार की दोपहर लूट करने के लिए बैंक के अंदर घुसने वाले बदमाशों की संख्या सिर्फ चार थी जिन्होंने सिर्फ चार मिनट में फिल्मी स्टाइल में करीब चार लाख रुपये कैश लूटा और फरार हो गए।
विज्ञापन


हालांकि बाद में पता चला कि एक बदमाश कार को स्टार्ट किए बैंक के बाहर ही खड़ी रखे था। बैंक का भवन कम्प्यूटराइज होने के कारण दरवाजे भी एयर टाइट हैं।

समझा जाता है कि बैंक के अंदर गोली चलने की आवाज बैंक से बाहर नहीं आई। अन्यथा बैंक के आसपास काफी भीड़ भाड़ रहती है लेकिन बाहरी लोगों को बैंक के लुटने की जानकारी बदमाशों के भागने के बाद ही हो सकी।

बैंक के अंदर सात ग्राहक तिलकराम, मौसम, राजेश, शैंकी, पवन आदि मौजूद थे।  

मुबारकपुर के तिलकराम का कहना है कि बदमाशों ने इतनी तेजी से वारदात की कि वह लोग सहम गये तथा उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकली बल्कि गोली चलने पर उन्हें लगा कि पता नहीं अब क्या होने वाला है। लूट के बाद बदमाशों के जाने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कुचेसर रोड चौपला निवासी राजेश का कहना है कि सभी बदमाश अपने हाथों में हथियार लिये हुए थे। एक बदमाश ने कैशियर की ओर गोली चलाई जिससे उनके सामने लगा शीशा चकनाचूर हो गया।

जबकि एक बदमाशों ने कैशियर का कंप्यूटर तक उलट दिया था और आनन फानन में कैश बटोर कर भाग गए।

नहीं था कोई सुरक्षा गार्ड
भारतीय स्टेट बैंक की कुचेसर रोड शाखा के प्रबंधक दीपक सिंहल का कहना था कि बैंक में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। हालांकि जल्द गार्ड की नियुक्ति होकर यहां तैनात होने वाला है कि लेकिन इससे पहले ही वारदात हो गई।

दो सिपाहियों पर 6 बैंकों की सुरक्षा की थी जिम्मेवारी
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की कुचेसर रोड चौपला चौकी क्षेत्र में स्थित 6 बैंकों की सुरक्षा की जिम्मेवारी सिर्फ दो सिपाहियों पर थी। 

इन सिपाहियों में से एक जगमोहन त्यागी ने बताया कि पहले चार सिपाहियों पर यह जिम्मेवारी थी लेकिन पिलखुवा क्षेत्र में थाना पुलिस की ड्यूटी लगी होने के कारण अब सिर्फ उस समेत दो सिपाही की ड्यूटी लगी है।

इन सिपाहियों को एसबीई कुचेसर रोड चौपला, सहकारिता बैंक, ग्रामीण बैंक, सिण्डीकेट बैंक बनखन्डा, रसूलपुर और ग्रामीण बैंक महमदपुर आजमपुर की सुरक्षा में लगे हैं। वह लोग 10.30 पर एबीआई शाखा को चेक कर गए थे।

100 नंबर पर डायल करने से पुलिस हुए एलर्ट
हापुड़। कुचेसर रोड चौपला स्थित स्टेट बैंक की शाखा में लूट होने के बाद शाखा प्रबंधक ने 100 नंबर पर डायल कर वारदात की सूचना दी थी। समझा जाता है कि इसी सूचना पर समूचे जिले की पुलिस एलर्ट हुई और मुठभेड़ के बाद पांचों बदमाश पकड़े जा सके।

सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गये थे बदमाश
हापुड़। भारतीय स्टेट बैंक की कु चेसर रोड शाखा में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शाखा प्रबंधक दीपक सिंघल ने बताया कि वारदात के बाद सभी कैमरे सही काम कर रहे थे। हालांकि बदमाशों ने मुंह पर रुमाल ढक रखे थे, फिर भी हुलिया पहचाना जा सकता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें