फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी नहीं तो तुझे किसी और की भी नहीं होने दूंगा'

Tue, 29 Apr 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेन्द्र ने पूजा को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि अगर वह उसकी नहीं हुई, तो वह उसे किसी और की होने नहीं देगा। इसके बावजूद पूजा मान नहीं रही थी। आखिर धर्मेन्द्र ने उसका खून कर दिया। उसे इसका कोई पछतावा भी नहीं है।
विज्ञापन


बड़ौत के निरपुड़ा गांव में विवाहिता पूजा का छुरी से गला काटकर हत्या किए जाने और उसके प्रेमी कपिल को मरणासन्न हालत में पहुंचाने के मामले का एफआईआर दर्ज होते ही इस मामले का खुलासा हो गया।

यह वारदात पूजा के पति धर्मेन्द्र और भाई विपिन ने अंजाम दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि पूजा की मोहब्बत से उनकी बदनामी हो रही थी, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

पहले से पता था परिवार को यह प्रेम कहानी

पुलिस ने बताया कि पूजा के परिवार को इस प्रेम कहानी का पहले से पता था। वे लोग उसे बहुत दिनों से समझा रहे थे, लेकिन उसके सिर पर कपिल के प्यार का जुनून सवार था।

जैसे तैसे उसकी बदरखा के धर्मेन्द्र से शादी तो कर दी गई लेकिन उसके दिल से कपिल नहीं निकला। वह कपिल से मिलने के लिए ही मायके आई थी।

उसे लेने के लिए धर्मेन्द्र पहुंचा, तो उसने साफ इंकार कर दिया। उसके व्यवहार से धर्मेन्द्र और विपिन बहुत व्यथित थे।

दोनों खून के घूंट पी रहे थे, लेकिन रविवार दोपहर जब पता चला कि अंजाम की परवाह किए बगैर सारे पहरे तोड़कर पूजा, कपिल से मिलने के लिए पहुंच गई, तो उनकी आंखों में खून उतर आया।

पूजा बगैर डरे कपिल की बाहों में लिपट गई

दोनों आपा खो बैठे। कपिल के घर पहुंचते ही एक बार पूजा को चेतावनी दी, चल हमारे साथ, वरना जान से जाएगी। पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र के हाथ में छुरी देखने के बावजूद पूजा बगैर डरे कपिल की बाहों में लिपट गई।
 
बस फिर क्या था, अगले ही पल विपिन और धर्मेन्द्र ने पूजा और कपिल पर छुरी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें लगा कि दोनों मर गए हैं, इसलिए वहां से चले गए।

सीओ बड़ौत सीपी सिंह ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट कपिल के पिता खेमचंद ने दर्ज कराई। दोनों आरोपियों ने जुर्म इकबाल कर लिया है।

इशारों में बताया कातिल का नाम

पुलिस ने बताया कि निजी नर्सिंग होम में भर्ती कपिल की हालत में अब कुछ सुधार हो रहा है। वह बोल नहीं पा रहा है लेकिन इशारों में बात कर रहा है।

उससे पूछा गया कि क्या विपिन और धर्मेन्द्र ने ही पूजा की हत्या की, तो उसने गर्दन हिलाकर हां में जवाब दिया।

पूजा की हत्या और कपिल पर जानलेवा हमले की धाराओं में गिरफ्तार किए गए विपिन और धर्मेन्द्र को जब यह पता चला कि कपिल जीवित बच गया तो उन्हें गुस्सा आ गया।

उन्होंने बताया कि वे कपिल और पूजा दोनों को ही मरा हुआ छोड़कर आए थे। दोनों के गले और पेट पर छुरी से वार किए थे।
विज्ञापन

बढ़ सकते हैं कातिलों के नाम

पूजा और कपिल की गर्दन छुरी से काटने के मामले में एफआईआर सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि कपिल जीवित बच गया, वरना इस घटना को दबाने की पूरी तैयारी थी।

पहले तो पुलिस से ही घंटों तक छुपाया गया, बाद में तहरीर नहीं दी। अफसरों के समझाने पर रिपोर्ट लिखवाई गई।

एफआईआर में विपिन और धर्मेन्द्र नामजद कराए गए हैं जबकि कुछ हत्यारे अज्ञात बताए गए हैं। तैयारी इस तरह से है कि बाद में कुछ और नाम पुलिस को बताए जाएं। अज्ञात हत्यारों की संख्या भी नहीं बताई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें