फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खास जगह छुपाया ड्रग्स, लेकिन फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स की तस्करी के लिए लोग कैसे-कैसे तरीके आजमाते हैं, ये जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। कोई अंतर्वस्त्रों में ड्रग्स रख लेता है तो कोई प्राइवेट पार्ट में, लेकिन फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने बच्चे के डायपर में ड्रग्स रखकर पुलिस से बचने की कोशिश की।
विज्ञापन


24 वर्षीय मर्सेडीज विलियमको उसके प्रेमी रेजिनाल्ड हेडली (28) ने कोकीन की एक शीशी दी थी और जेब में रखकर निकलने को कहा था।

पुलिस चेकिंग देखकर डरी हुई महिला ने ड्रग्स की शीशी को बच्ची के डायपर में छुपा दिया और बचकर निकले की कोशिश करने लगी, लेकिन वह पुलिस की नजरों में आ गई और फंस गई।

अंतर्वस्त्र से गिरा ड्रग्स का पैकेट

डेली मेल के मुताबिक, विलियम को गिरफ्तार करके पुलिस उसे वॉलुसिया काउंटी जेल में ले गई, जहां जांच के दौरान उसके अंतर्वस्त्रों से करीब एक ग्राम हेरोइन का पैकेट गिरा। वह चोरी से इसे अंतर्वस्त्र में रख रही थी।

उस पर बाल यौन उत्पीड़न, कोकीन तस्करी, हेरोइन तस्करी और तस्करी का नया तरीका अपनाने के आरोप लगे हैं। इंटरस्टेट चेकिंग के दौरान पुलिस को गांजा की महक आई तो उन्होंने कार की चेकिंग की। ड्राइवर की सीट के पीछे उन्हें कार हैंडिल के पास ड्रग्स मिले।

विलियम्स के प्रेमी हेडली को ड्रग्स की तस्करी और फर्जी लाइसेंस पर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने विलियम्स से कहा था कि वह वहां से भाग सकता है, लेकिन आखिरकार फंस गया। उसे डेढ़ लाख रुपए ($2,500) जमानत राशि पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

जब बच्चे ने मां के अंतर्वस्त्र से निकाला ड्रग

पुलिस ने बाल एवं परिवार कल्याण विभाग को सूचना देकर विलियम्स की हरकतों से अवगत कराया। उसके खिलाफ शिकायत के बाद उन्होंने बच्चे को उनके एक मित्र को सौंप दिया।

अधिकारियों के मुताबिक उस कार में आगे की सीट पर एक अन्य महिला भी सवार थी। इस हफ्ते में ये ऐसा दूसरा मामला है जब ड्रग्स की तस्करी में बच्चे का इस्तेमाल किया गया है।

बीते सोमवार को 11 माह के एक बच्चे ने अपनी मां की शर्ट के अंदर रखे ड्रग्स के पैकेट को निकाल लिया। उसके पास ड्रग्स देखकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें