फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे-कैसे बाबा! पढ़िए इनकी हैरान कर देने वाली कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के किसी न किसी हिस्से में बाबाओं के कुकर्मों का भंडाफोड़ होता रहा है। संत रामपाल का मामला सामने आने से ये सब फिर चर्चा में आ गए।
विज्ञापन


संतलोक आश्रम के संत रामपाल के कारनामे और उनकी गिरफ्तारी को लेकर इतना बवाल हुआ कि पूरा देश इस घटना से जुड़ गया। आश्रम में रह रहे हजारों समर्थकों ने सरेंडर किया। संत रामपाल तो गिरफ्तार हो गए लेकिन उन्होंने उन तमाम बाबाओं के पापों को फिर उभार दिया जो अभी तक दबे हुए थे।

हत्या, यौन शोषण, सेक्स रैकेट और वेश्यावृत्ति के मामलों में फंस चुके इन बाबाओं की कहानी पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

इनमें से कई जेल की सलाखों के पीछे हैं तो कुछ अभी भी बाहर खुलेआम घूम रहे हैं। दिन में संत का रुप धारण कर लोगों को छलने वाले से बाबा रात ढलते ही अपने असली रंग में दिखते थे और फिर शुरू होता था देह व्यापार और दलाली का खेल। रात के अंधेरे में इन बाबाओं ने क्या-क्या कारनामे किए आप भी पढ़िए।
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलाने वाला इच्छाधारी संत

इच्छाधारी संत के नाम से मशहूर स्वामी भीमानंद ने पैसे ब्याज पर देने के धंधे से कई सौ करोड़ रुपए की जायदाद और काला खजाना जुटाया। सांप के साथ घूमने और नागिन डांस के लिए चर्चा में रहने वाले भीमानंद की का असली चेहरा रात में नजर आता था।

सांप वाला ये इच्छाधारी बाबा रात ढलते ही गेरुआ वस्त्र उतारकर पैरों पर टाइट जींस, जिस्म पर नए फैशन की टीशर्ट पहनता था। हाथों में मोबाइल और महंगी कार से रात के अंधेरे में जिस्मफरोशी का धंधा चलाता था।

दिल्ली पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर दो कारों को रोका तो एक हाईप्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इसमें छह लड़कियों समेत आठ लोग पकड़े गए। जिनमें से दो एयरहोस्टेस भी थीं।

पुलिस ने जब पकड़के गए दो दलालों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया तो ये जानकर चौंक गई कि इनमें से एक दलाल कोई और नहीं बल्कि बदरपुर में साधू के तौर पर मशहूर इच्छाधारी संत स्वामी भीमानंद था।

अपने आश्रम की आड़ में भीमानंद सेक्स रैकेट चलाता था। उसके नेटवर्क में करीब 600 हाई प्रोफाइल लड़कियां शामिल थीं, जिनमें कॉलेज गर्ल, मॉडल, एयरहोस्टेस हर तरह के पेशे से जुड़ी कॉलगर्ल थीं। पुलिस को भीमानंद के ठिकाने से 6 डायरियां भी मिलीं जिनमें देश के 100 हाईप्रोफाइल लोगों के नाम दर्ज थे। इनमें कई सांसद, नेता, पुलिसवाले, बिजनेसमैन और बड़ी हैसियत वाले सफेदपोश लोग थे।

वेश्यालय चलाता था ये संत

एक प्रभावशाली तांत्रिक के तौर पर चर्चित स्वामी सदाचारी का असली नाम विनोदानंद झा है। सदाचारी ने सत्ता में अपना रसूख बनाने के लिए कई तरह के अपराधों को अंजाम दिया।

हाईप्रोफाइल मामलों में दलाली दलाली करने से पहले विवादास्पद वह आध्यात्मिक गुरु चंद्रास्वामी के यहां खाना बनाने का काम करता था। इसके बाद वह खुद भी संत बनकर उभरा और अपने बहुत से समर्थक और भक्त बना लिए।

इस बाबा का नाम भले ही सदाचारी हो लेकिन इसका काम ठीक उल्टा ही रहा है। सदाचारी को वेश्यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे हैं।

हालांकि इनके समर्थक हर जगह मिल जाएंगे जो अभी भी सदाचारी को अपना पूज्य मानते हैं।

13 महिलाओं से दुष्कर्म करने वाला बाबा

आस्‍था के नाम पर लोगों का फायदा उठाने वाले बाबाओं के किस्से लगातार सामने आते रहे हैं लेकिन लोगों की अंधभक्ति के आगे इस पर लगाम लगा पाना कठिन हो जाता है। ऐसे लोगों की आंखे तब खुलती हैं जब उनके साथ कोई अनहोनी होती है।

तमिलनाडु के त्रिचिरपाली आश्रम के स्वामी प्रेमानंद पर 13 महिलाओं के साथ रेप का आरोप है। इसके अलावा बाबा पर श्रीलंका के एक युवक की हत्या का आरोप है।

रेप का मामला जब सामने आया तो हर किसी के कान खड़े हो गए और बाबा पर कानून का शिकंजा कसा गया। मेडिकल रिपोर्ट में बाबा के 13 महिलाओं के साथ रेप की पुष्टि हुई है। इसके बाद हर तरफ हंगामा बढ़ा और बाबा फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन

जब सामने आया बाबा का सेक्स टेप

32 साल की उम्र में ही दक्षिण भारत के गुरुओं के बीच बहुत ऊंचा रुतबा हासिल कर चुके स्वामी नित्यानंद पहली बार विवादों में तब आए, जब एक न्यूज चैनल में बाबा का सेक्स वीडियो फुटेज चलाया गया।

2010 में उनकी कथित सेक्स सीडी सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ। सीडी में बाबा एक तमिल अभिनेत्री की बाहों में नजर आ रहे थे। हालांकि नित्यानंद ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।

हालांकि फोरेंसिक रिपोर्ट में सीडी के वास्तविक होने की पुष्टि हुई। सेक्स सीडी सामने आने के बाद नित्यानंद ने अपने बचाव में दलील दी जो कि वो नपुंसक हैं। इसके दो साल बाद ही उन पर भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला ने रेप और यौन शोषण के आरोप भी लगा दिए।

फिलहाल नित्यानंद के खिलाफ सभी मामले अभी अदालत में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें