मेष जातक इस सप्ताह की शुरुआत अति उत्साह के साथ करेंगे। आप अपनी क्षमताओं को भली-भान्ति जानते है और इस सप्ताह किसी भी चुनौती को आप 'ना' नहीं कहेंगे बल्कि विश्वास से उनका सामना करेंगे।
आपका जुझारूपन ही कार्यस्थल में और घर में प्रशंसा का पात्र बनाएगा। घर में भी सब आप पर आँख मूँद कर विश्वास करेंगे। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपके जीवन में सुखद परिवर्तनों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
आप किसी भी बात को अनदेखा ना करें। इस सप्ताह आप अच्छा समय बिताएंगे और अपने परिश्रम का फल भी प्राप्त करेंगे। निकट भविष्य में अच्छे दिनों की तैयारी भी करें।
वृष राशिः सप्ताह की शुरुआत निराश करेगी
इस सप्ताह की शुरुआत में वृषभ राशि के जातक नीरस और एक ही ढ़र्रे में पर चल रहे, अपने जीवन से नाराज होंगे। हालाँकि सप्ताहांत तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
इस सप्ताह वृषभ को उन समस्याओं को सामना नहीं करना पड़ेगा जो उन्हें पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही थी। आपको बस अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है और कड़े परिश्रम के लिए भी तैयार रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशिः सब कुछ बढ़िया रहेगा
सप्ताह की शुरुआत से ही परेशान रहेंगे लेकिन आप अगर इन परेशानियों का सामना सकारात्मक नजरिये से करते हैं तो आपको लाभ भी प्राप्त होगा।
आपका सकारात्मक रवैया राह में आने वाली जटिल समस्यायों का भी समाधान चुटकी में निकाल सकता है। मिथुन राशि के व्यक्ति अपनी अद्भुत वाचिक क्षमता के बल पर अपनी बातों को दूसरों के समक्ष रखने में सशक्त महसूस करेंगे।
इस सप्ताह कैसी भी चुनौती हो, आपके लिए चिंता का विषय नहीं बनेगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता के लिए प्रशंसा के पात्र बनेंगे और धीरे-धीरे पाएंगे कि सब कुछ पहले जैसा हो रहा है।
कर्क राशिः जीवन में खुशियां छाई रहेगी
इस सप्ताह कर्क जातक पहले से ज्यादा अपने को सकारात्मक महसूस करेंगे। इस परिवर्तन से तनावयुक्त वातावरण अब खत्म होगा। पिछले कुछ समय से आप अपने विचारों को सही से व्यक्त नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब आप ऐसा करेंगे जो आपको प्रसन्न रखेगा।
काम के साथ आपके व्यक्तिगत संबंध भी मधुर होंगे। कार्यस्थल में हर काम आपको सही तरीके से होता दिखाई देगा। इसी कारण से आपको अपने आस पास सकारात्मक उर्जा मिलेगी। जिन संबंधों में खटास थी, अब उनमें भी मिठास आ जाएगी और आपकी व्याकुलता भी दूर हो जाएगी।
सिंह राशि: सप्ताह आपके लिए सुखद एवं सरल रहेगा
सप्ताह की शुरुआत से ही सिंह व्यक्ति कम तनाव महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्याओं का समापन होने से एक आरामदायक वातावरण बना रहेगा।
साथ ही इसी दौरान आपको खुद के सकारात्मक पहलू को भी देखने का अवसर मिलेगा। यह सप्ताह आपके लिए सुखद एवं सरल रहेगा। व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तरों पर सिंह अपना रुतबा, अपनी प्रसिद्धि पुनः पा लेंगे। आपका जादू पुनः सब के मन पर चलेगा।
कन्या राशि: सुखद समाचार प्राप्त होंगे
यह सप्ताह कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए सुखद समाचार लेकर आने वाला है और ऐसा होते ही सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। आप कार्य और निजी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे।
अपनी बातों को, अपने विचारों को आप स्पष्टता से व्यक्त कर सकेंगे। आपके मन से आशंका भी दूर हो जाएगी और आपके परिश्रम को लोग देखेंगे। समय के साथ पुराने हालातों में भी सुधार आएगा। लोग आपकी आपकी बुद्धिमत्ता और व्यावहारिकता पहचानेंगे।
तुला राशि: आपके जीवन में खुशियां आएंगी
इस सप्ताह आप स्वयं को शांत और सरल महसूस करेंगे। चाहे स्थिति कितनी भी जटिल हो, आप अपनी व्यवहारकुशलता से उन्हें सहजता से पार पा लेंगे। इस समय आपका रोमांटिक पहलू भी उफान मार बाहर आएगा।
एक तनावपूर्ण मुद्दे के सुलझने से आप बेहतर महसूस करेंगे और आपके जीवन में खुशियां आएंगी। अपनी आंतरिक इच्छाओं को पूरा करने की ओर कदम उठाएं।
वृश्चिक राशि: भावनाओं पर काबू पाना होगा
सप्ताह आपके लिए अच्छा समय लाएगा और बुरा भी। भले ही इस सप्ताह कोई बड़ी समस्या का सामना आपको नहीं करना होगा किन्तु अपनी भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको प्रयास करने होंगे।
यह सप्ताह आप और आपके आसपास के लोगों में संवेदना उत्पन्न करेगा। व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन संबंधों की बात करें तो आपकी संप्रेषण क्षमता और भी बेहतर होगी। हालांकि आपको अपनी भावनाओं पर काबू पाना होगा जो आपको आपके सहयोगियों से अलग रखता है।
धनु राशि: आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे
इस सप्ताह आपकी आशावादी विचारधारा में निखार आएगा जो पिछले सप्ताह कई घटनाओं से विचलित हो रखी थी। सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मकता और काम में उत्पादकता लाएगा।
आपके जीवन में जो हड़बड़ी मची हुई थी, ठीक हो जाएगी। सामाजिक स्तर पर भी आप सबके चहेते बने रहेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता और सहजता से आप सब के बीच आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। कार्यस्थल में आप अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे।
मकर राशि: लाभ पाने के प्रयास सफल होंगे
इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित महसूस करेंगे। आपके व्यवहार और विचारों में दृढ़ता दिखाई देगी। आप कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित होंगे और आर्थिक लाभ की प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहेंगे।
इसी सप्ताह आप अपने प्रयासों के परिणाम देखेंगे। आपकी सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और दूसरों से आप के संबंधों में सुधार आएगा। इस सप्ताह आप यह भी महसूस करेंगे कि आप पहले से बेहतर हैं और आपके तनाव में कमी आएगी।
कुंभ राशि: जीवन में सुखद बदलाव देखेंगे
कुम्भ राशि के व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप इस दौरान हर प्रकार के तनाव, हर प्रकार की चिंता से मुक्त रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत आपके निजी और व्यवसायिक जीवन में अच्छे और लाभकारी समय की शुरुआत है।
परिस्थितियां आपके हित में होंगी और आप सुखद बदलाव देखेंगे। इस अनुभव से आप के आत्मविश्वास में गज़ब की वृद्धि होगी और सकारात्मक विचारधारा के धनी होंगे। आपकी समझ और बोलचाल की कला बेहतर होगी।
मीन राशि: सफलता प्राप्त करेंगे
सप्ताह आपके लिए सफलता और संतुष्टि के द्वार खोल देगा। व्यवसायिक और व्यक्तिगत तौर पर आप निश्चिंत रहेंगे। क्योंकि अब आपके जीवन ने सही गति पकड़ ली है। इस परिवर्तन को देखने के बाद आप तनावमुक्त होंगे।
मीन राशि के व्यक्ति अपने जीवन के हर क्षेत्र में सुधार देखेंगे। इस सप्ताह आपके पास ऐसे कई अवसर आयेंगे जिनके सहारे आप गत सप्ताह उत्पन्न हुई गलतफ़हमियों को दूर कर सकते है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।