फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के खिलाफ बयान देने वाले को मारी गोली

Sat, 24 May 2014 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फंसे कथावाचक आसाराम बापू के खिलाफ बयान देने वाले उनके पूर्व सहयोगी को शुक्रवार को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक चिकित्सक अमृत प्रजापति को गुजरात के राजकोट स्थित उनके क्लीनिक के सामने गोली मारी गई।

पुलिस ने बताया कि प्रजापति की गर्दन पर गोली लगी है। उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से एनएम विरानी वॉकहार्ट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

गवाही देने वालों पर पहले भी हुए एसिड अटैक

आसाराम पर आरोप लगने के बाद प्रजापति ने उनसे अपना एक दशक पुराना रिश्ता खत्म कर लिया था। उन्होंने पुलिस में आसाराम के विरुद्ध बयान भी दिया था।

पुलिस के अनुसार प्रजापति को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन हादसे के दौरान उनकी सुरक्षा में लगा कांस्टेबल लंच करने चला गया था।

आसाराम इन दिनों जोधपुर जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका कई बार खारिज की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले दिनेश सिंधी पर एसिड से हमला किया गया था।
विज्ञापन

केस के गवाहों पर यह था तीसरा हमला

दिनेश आसाराम का पूर्व ड्राइवर था और रेप के मामले में एक मुख्‍य गवाह है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के खिलाफ चल रहे बलात्कार मामलों के गवाहों पर यह तीसरा तेजाब हमला था।

28 फरवरी को नारायण साईं बलात्कार मामले की फरियादी के पति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था इसके बाद 12 मार्च को फिर एक गवाह के पति पर हमला हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें