फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान ने दो फौजियों की हत्या कर खुद भी जान दी

Mon, 26 May 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा स्थित मैदान चौकी पर तैनात सेना के एक नायक ने रविवार को आपसी विवाद में अपने ही साथी हवलदार और सूबेदार को गोलियों से छलनी कर खुद भी गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन


तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों सैनिक जम्मू-कश्मीर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। सेना ने मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पता नहीं चल पाया विवाद का कारण

पुंछ के सीमा क्षेत्र में मैदान चौकी पर तैनात 17 जैकएलआई के नायक दर्शन लाल का रविवार को किसी बात पर साथी हवलदार रंजोत सिंह के साथ विवाद हो गया। बात इस हद तक तक बढ़ गई की गुस्से में नायक दर्शन लाल ने हवलदार रंजोत सिंह पर गोलियां बरसा दीं।

इसी दौरान हवलदार को बचाने के लिए आगे आए सूबेदार चमेल सिंह को भी दर्शन लाल की सर्विस राइफल से निकली गोलियां लगीं। हवलदार रंजोत सिंह के साथ ही सूबेदार चमेल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूबेदार और हवलदार को मौत के घाट उतारने के बाद दर्शन लाल ने खुद को भी गोली मार ली।

उसकी भी मौके पर मौत हो गई। दिन में करीब डेढ़ और दो बजे के बीच हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही सेना की 25 डिवीजन के अधिकारी पहुंचे। फिलहाल नायक दर्शन लाल और हवलदार रंजोत सिंह में झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया था। तीनों फौजियों के शव का पुंछ सेना अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें