फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद ली हुई लड़की से करते थे शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
वह कई दिनों से भूखी थी। उसकी पिटाई की गई थी। इस लड़की को इसका लालन-पालन करने वाले माता-पिता ने ही क़ैद कर के रखा था।
विज्ञापन


लड़की का वज़न सिर्फ़ 20 किलोग्राम है। उसने बताया कि उसे क़ैद के दौरान खाने में केवल ब्रेड और पानी दिया जाता था।

क़ैद में उसके साथ कुत्ते और बंदर रहते थे। उसने कहा कि इन जानवरों को दिए जाने वाले बचे-खुचे खाने को खाने की कोशिश करने पर उसे बेल्ट से मारा जाता था।

उसके माता-पिता को लड़की को क़ैद करने और प्रताड़ना देने के लिए गिरफ़्तार कर लिया गया है।

खाने में देते थे केवल ब्रेड और पानी

इस लड़की को उसकी एक बहन की मदद से ब्यूनस आयर्स में एक गैरेज से निकाला गया था। ये बहनें बचपन में बिछड़ गई थी।

लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि नौ सालों में वह केवल दो बार गैरेज से बाहर निकली है।

अधिकारियों के मुताबिक़ लड़की को पालने वाले दंपति को देखभाल की ज़िम्मेदारी अदालत ने साल 2001 में अस्थायी रूप से दी थी।

अदालत ने लड़की को जन्म देने वाले माता पिता को लड़की के देखभाल में असहाय पाया था क्योंकि सात और बच्चे होने के कारण उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

नौ सालों में वह केवल दो बार बाहर निकली

पहले दोनों परिवार एक-दूसरे के संपर्क में थे लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि 2005 के बाद क्या हुआ कि उसके माता पिता का संपर्क लड़की के साथ टूट गया।

लड़की को पालने वाला दंपति गोद लेने से संबंधित कागजात को अंतिम रूप दिए जाने का इंतजार कर रहा था।

अर्जेंटीना की पुलिस का कहना है कि उन्होंने नौ साल से एक गैरेज में क़ैद 15 साल की एक लड़की को छुड़ाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें