फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई गैंगरेप: राज ठाकरे का दावा गलत, सारे आरोपी मुंबईकर

Tue, 27 Aug 2013 11:46 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला फोटो पत्रकार से गैंगरेप पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के दावे को मुंबई पुलिस ने गलत साबित कर दिया है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के अनुसार, गैंगरेप के पांचों आरोपियों में से कोई भी बाहरी नहीं है। मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने कहा है कि सभी आरोपी मुंबई में जन्मे हैं और यहीं पले-बढ़े हैं।

उन्होंने बताया कि पांच में से तीन आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। उनमें से कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं है।

गैंगरेप के लिए बाहरी लोग जिम्मेदार: राज ठाकरे

घटना वाले दिन राज ठाकरे ने मुंबई में होने वाली रेप जैसी घटनाओं के लिए बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने कहा था कि अगर हरिवंशराय बच्चन जैसे प्रतिभावान लोग मुंबई आते हैं, तो वह उनके लिए रेड कारपेट बिछाने को तैयार हैं। लेकिन मुंबई और दिल्ली में कई जगहों से आने वाले आपराधियों के बारे में क्या किया जा सकता है। ऐसे मामलों पर नियंत्रण कैसे किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई गैंगरेपः रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, पीड़िता की जुबानी


















कूड़ा बिनने वाले 'गवाह' की तलाश

मुंबई पुलिस को इस केस में कूड़ा बिनने वाले एक शख्स की तलाश है। पुलिस का मानना है कि घटना के वक्त संभवतः वह वहां मौजूद था।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला है कि आरोपी जब युवती से रेप कर रहे थे, तब वहां से एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति गुजरा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसे गवाह बनाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें