फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवतियों के साथ मनाई सुहागरात, गर्भपात कराकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में गोंडा इलाके का एक एयरफोर्स कर्मी धोखा देकर चार-चार युवतियों से शादी कर चुका है। खैर क्षेत्र निवासी चौथी दुल्हन को मुंह दिखाई की रस्म के दौरान यह भेद पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया गया। बुधवार को खैर क्षेत्र निवासी दुल्हन के परिजन फौजी की पहली पत्नी के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे। एसएसपी ने जांच के बाद उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खैर निवासी केला देवी पत्नी युवराज सिंह की मानें तो एक बिचौलिया के माध्यम से उन्होंने अपनी बेटी की शादी 3 नवंबर 2014 को सरकोरिया गोंडा के रहने वाले अनिल के साथ की। वह गुवाहाटी में एयरफोर्स में तैनात है। जब उनकी बेटी ससुराल पहुंची तो उसे मोहल्ले की महिलाओं के मुंह से सुनने को मिला कि अनिल की वह दूसरी पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पत्नी का गर्भपात कराकर घर भेज दिया

जानकारी करने पर अनिल ने उनकी बेटी को बातों में उलझाकर समझा दिया कि पहली पत्नी को वह तलाक दे चुका है। मगर बाद में भेद खुला कि अनिल की पहली शादी 2010 में नौहझील मथुरा निवासी योगेश संग हुई थी। उससे एक बेटा भी है और अभी मुकदमा चल रहा है।

इसके अलावा उसने घर में नैनीताल व इगलास क्षेत्र के गांव कैमावली निवासी युवतियों संग भी शादियों के फोटो देखे। इस पर वह विरोध में आ गई। अनिल के परिजनों ने विवाहिता को पीटा। इसके बाद उसका गर्भ गिराकर मायके भेज दिया।

जनवरी में परिजनों ने ससुरालियों से संपर्क किया तो उन्होंने बेटी को अपनाने से इंकार कर दिया। इस पर परिजन अनिल की पहली पत्नी योगेश देवी के साथ एसएसपी से मिलने आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें