ग्राम घुटई में नीम के पेड़ को काटते समय डाल टूटने से किसान की गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
ग्राम घुटई निवासी मंटीलाल (50) के घर पर नीम का पेड़ लगा है। वन विभाग से अनुमति लेकर मंटीलाल पेड़ काट रहा था। तभी अचानक डाल टूटने से वह जमीन पर गिर गया। मंटीलाल की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पुत्र उमा शंकर व विनोद ने बताया कि पिता के नाम ढाई एकड़ जमीन है।