फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने मां-बाप को मारा, लाशों पर डाला तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दंपत्ति ने एक बच्ची को गोद लिया था, उसे पढ़ाया, लिखाया, उसकी हर जरूरत को पूरा किया। लेकिन बेटी बड़ी हुई तो उसे हो गया इश्क और फिर इश्क के जुनून में उसने कर दिया अपने ही माता-पिता का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


जब इस दंपत्ति ने बच्ची को गोद लिया था तो उसकी उम्र मात्र दो महीने थी। अब लड़की की उम्र 16 साल है और वो अपने मां-बाप के कत्ल के इल्जाम में पुलिस हिरासत में है।

मामला गुजरात के वड़ोदरा का है जहां मंगलवार को पुलिस ने लड़की को उसके 22 साल के प्रेमी सपन पुराणी के साथ गिरफ्तार किया। मृतकों के नाम श्रीहरि विनोद (63) और स्नेहा (60) हैं।
विज्ञापन

मां-बाप की लाशों पर डालती थी तेजाब

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दोनों कत्ल तीन अगस्त को किए गए थे लेकिन इस वारदात का खुलासा सोमवार सात को हुआ।

पुलिस को मृतकों के रिश्तेदारों से इनके गुम होने की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस जब तिरुपति सोसायटी स्थित इनके घर पर पहुंचीं तो शवों को क्षत-विक्षत अवस्था में पाया।

प्राथमिक जांच के मुताबिक लड़की ने ही अपने मां-बाप का कत्ल किया है क्योंकि वह उसके प्रेम संबंधों के खिलाफ थे और इस मुद्दे पर घर में तनाव बना हुआ था।

पुलिस के मुताबिक लड़की और सपन कत्ल के बाद में घर पर आते जाते रहे। दरअसल वह लाशों को ठिकाने लगा देना चाहते थे। लड़की अपने माता-पिता के शवों पर तेजाब डालती थी ताकि लाशें जल्दी ही विघटित हो जाएं।
विज्ञापन

खाने में मिला दी थीं नींद की गोलियां

डीसीपी साउथ गौतम परमार ने बताया कि सपन भी कमरों में रूम फ्रेशनर डाल देता था ताकि बदबू घर से बाहर ना निकल सके।

विनोद एक बैंक से रिटायर हुए थे जबकि स्नेहा एलआईसी के लिए काम करती थीं। आरोपी लड़की मंजलपुर के एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है।

पुलिस को लड़की पर शक हुआ क्योंकि लड़की ने अलग रहना शुरु कर दिया था। पुलिस के मुताबिक तीन अगस्त को लड़की ने अपने माता-पिता के खाने में नींद की गोलियां मिली दीं थीं।

जब दोनों सो गए तो लड़की ने उनका गला दबा दिया और चाकू से भी वार किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें