फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटी युवती की इज्जत

Wed, 15 Oct 2014 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हौजरी फैक्टरी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसी फैक्टरी में काम करने वाला युवक करता रहा रेप। जब युवक ने शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर गगनदीप कालोनी निवासी मोनू उर्फ संदीप के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मोनू की तलाश शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पीड़ित की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह एक हौजरी फैक्टरी में काम करती थी। आरोपी मोनू भी उसी फैक्टरी में काम करता था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर आकर भी करता रहा रेप

आरोपी ने पीड़ित को शादी करने का झांसा देना शुरू कर दिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुराचार किया। इसी दौरान पीड़ित ने फैक्टरी से काम छोड़ दिया।

उसके बावजूद आरोपी पीड़ित के घर आता जाता रहा और शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने कहा कि आरोपी मोनू अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी की थी लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें